स्व. चंद्र सिंह शाही राजकीय महाविद्यालय छात्रसंघ के पांच पदों के लिए 23 सितंबर की सुबह 10 बजे से वोट डाले जाएंगे। इस बार सभी पदों पर एनएसयूआई और एबीवीपी के बीच सीधा मुकाबला है।
327 छात्र-छात्रा मतदाता सभी के भाग्य का फैसला करेंगे। कालेज प्रशासन ने सभी बंदोबस्त कर दिए हैं। प्राचार्य डा. केके पंत ने छात्र-छात्राओं से शांतिपूर्ण चुनाव के लिए पूरा सहयोग देेने को कहा है।
छात्रसंघ अध्यक्ष पद के लिए एनएसयूआई से भरत सिंह और एबीवीपी से गोविंद कुमार, उपाध्यक्ष छात्रा के लिए एबीवीपी से शांति जोशी जबकि एनएसयूआई से रंजना तिरूवा, सचिव पद के लिए एनएसयूआई से प्रकाश जोशी, एबीवीपी से संतोश कुमार, सह सचिव पद के लिए एबीवीपी से गोपाल गढ़िया, एनएसयूआई से दयाल सिंह, कोषाध्यक्ष पद के लिए एनएसयूआई से शंकर सिंह जबकि एबीवीपी से कमला के बीच सीधा मुकाबला है।
चुनाव अधिकारी ममता सुयाल ने बताया कि मतदान 23 सितंबर की सुबह 10 बजे से अपराह्न दो बजे तक होगा। इसके बाद मतों की गणना शुरू की जाएगी। विजयी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा के बाद प्राचार्य उन्हें शपथ दिलाएंगे।
महाविद्यालय में कुल 327 छात्र छात्रा मतदाता हैं इसमें 230 छात्राएं जबकि 97 छात्र मतदाता हैं। उन्होंने कहा कि मतदान बगैर परिचय पत्र के नहीं करने दिया जाएगा।