फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता ने दर्ज कराई हत्या की रिपोर्ट 

Sat, 11 Jun 2016 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कपकोट के वैशानी गांव में 11 वर्षीय बालक की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक के पिता ने एक युवक के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने हत्यारोपी की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए हैं। कपकोट के वैशानी गांव निवासी पदम राम का बेटा कमलेश कुमार चार जून को शाम तीन बजे  बकरियों को लेने पास के जंगल में गया लेकिन तब से वह घर नहीं लौटा। शाम तक उसके घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी ढूंढखोज की लेकिन कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


छह जून की सुबह ग्रामीणों को उसका शव गधेरे में मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कमलेश की मौत का कारण दम घुटना बताया गया। शुक्रवार को मृतक कमलेश के पिता ने सुंदर राम के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद कपकोट पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश रायपा ने बताया कि कुछ सबूत मिले हैं। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मृतक कमलेश छठी कक्षा में पढ़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें