फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर में किया मतदान

Sat, 11 Jun 2016 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
किया मतदान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागेश्वर। मटेला जिला पंचायत सीट में सदस्य के उपचुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। मतदान के लिए 23 पोलिंग बूथों में कुल 5106 मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया। जिला पंचायत की मटेला सीट में मतदान का प्रतिशत 53.57 और मंगरूपहरी वार्ड सदस्यों के उपचुनावों में 54.22 प्रतिशत रहा। 
विज्ञापन


 शुक्रवार को उपचुनाव को संपन्न कराने के लिए  कुल 23 बूथ बनाए गए थे। सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी भूपाल सिंह मनराल और सीडीओ एसएसएस पांगती ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। 21 ग्राम पंचायतों वाली  मटेला जिला पंचायत सीट में कुल 9553 मतदाताओं में से 5106 मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया। मटेला जिला पंचायत सीट में बालाराम, रवींद्र सिंह, सरस्वती देवी, भूपेंद्र सिंह, आनंद प्रसाद का भाग्य शाम पांच बजे मतपेटियों में बंद हो गया।

इधर मंगरूपहरी ग्राम सभा के तीन वार्डों में सदस्यों का चुनाव संपन्न हुआ। मंगरूपहरी के सेक्टर मजिस्ट्रेट आरके पंत ने बताया कि 54.22 प्रतिशत मत पड़े। इस तरह से मंगरूपहरी के वार्ड एक में पुष्पा देवी, सरुली देवी, वार्ड दो में मोहन राम, खीम राम, वार्ड तीन में शेर राम, भूपाल राम का भाग्य मतपेटियों में बंद हो गया। मंगरूपहरी के चार वार्डों में सदस्यों का चुनाव निर्विरोध हुआ है। इनमें घिरौली में सुरेश सिंह, नाघरमाजिला वार्ड में कमला माजिला, नारायणगूंठ में लीला देवी, खितौली में कमला धामी निर्विरोध वार्ड सदस्य चुन लिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें