फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूसीसी पंजीकरण में जिले ने प्रदेश में हासिल किया दूसरा स्थान : कोंडे

Wed, 28 Jan 2026 12:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू होने के एक वर्ष पूर्ण होने पर जिले में उत्साह का माहौल रहा। जिला प्रशासन की ओर से आयोजित कार्यक्रम के जरिये इस कानून की सफलता का उत्सव मनाया गया। इस दौरान डीएम आकांक्षा कोंडे ने गौरवपूर्ण उपलब्धि साझा करते हुए बताया कि यूसीसी पंजीकरण में जिला पूरे प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह ने सीएम के लाइव संबोधन को सुना। डीएम कोंडे ने कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों और प्रशासकों से सीधा संवाद किया। उन्होंने पंजीकरण प्रक्रिया में आ रही व्यावहारिक समस्याओं की जानकारी ली और तकनीकी चुनौतियों का तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए। यूसीसी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम प्रधानों, रजिस्ट्रार और सीएससी संचालकों को सम्मानित किया गया। कमला देवी, सरस्वती देवी और नेहा देवी को यूसीसी मैरिज सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। जागरूकता प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे छात्र प्रियांशु, लक्षिका और अक्षत को भी ट्रॉफी देकर प्रोत्साहित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें