फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: उपयोगिता प्रमाण पत्र देने पर ही जारी होगी अग्रिम राशि

Tue, 27 Jan 2026 11:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में पूरे हो चुके कार्यों का उपयोगिता प्रमाणपत्र कार्यदायी संस्थानों को एक सप्ताह के भीतर प्रस्तुत करना होगा। समय पर प्रमाण पत्र नहीं दिया तो आगामी राशि निर्गत नहीं की जाएगी। यह चेतावनी डीएम आकांक्षा कोंडे ने दैवीय आपदा मद के तहत मूल्यांकन समिति की समीक्षा बैठक में दी। जिला कार्यालय में हुई बैठक में आपदा जोखिम न्यूनीकरण से संबंधित कार्य और प्रस्तावों पर चर्चा की गई। डीएम कोंडे ने सभी स्वीकृत कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरे करने को कहा। उन्होंने सभी एसडीएम से आपदा मद में प्राप्त प्रस्तावों का गहन परीक्षण करने को कहा। कार्यदायी संस्थाओं को निर्धारित प्रारूप में सटीक एस्टीमेट प्रस्तुत करने, लघु सिंचाई विभाग को संशोधित प्रस्ताव जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। सभी कार्यदायी संस्थाओं को रियल-टाइम मॉनिटरिंग के साथ कार्य करने के निर्देश भी दिए। इस मौके पर सीडीओ आरसी तिवारी, एडीएम एनएस नबियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें