सांस्कृतिक कार्यक्रम करतीं छात्राएं
- फोटो : amar ujala
राजकीय मॉडल जूनियर हाईस्कूल भतरौला में वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुुख रेखा खेतवाल ने सरस्वती के चित्र पर दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने बच्चों से प्रतियोगिता के इस युग में पढ़ाई खूब मेहनत के साथ करने को कहा है।
सीईओ आरसी आर्य ने कहा कि आदर्श विद्यालयों में शिक्षण के सभी संसाधन समय पर उपलब्ध करा दिए हैं। डीईओ (बेसिक) आकाश सारस्वत ने कहा कि आदर्श विद्यालय बनने से अब विद्यालय को किसी प्रकार की समस्याओं से नहीं जूझना पड़ेगा।
अभिभावकों से बच्चों का अधिक से अधिक संख्या में दाखिला कराने की अपील की। बच्चों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, कुमाऊंनी गीत, कविता समेत कई अन्य कार्यक्रम पेश किए। प्रधानाध्यापक ने अतिथियों का स्वागत कर वार्षिक आख्या पढ़ी। कार्यक्रम की अध्यक्षता पीटीए अध्यक्ष विमला देवी ने की।
वहां उप शिक्षा अधिकारी पूनम चौहान, जिला पंचायत सदस्य जानकी मेहता, जगमोहन रावत, गोवर्द्धन उप्रेती, पूरन भट्ट, नारायण सिंह हरड़िया, निर्मला देवी, हेमा उपाध्याय, चरण सिंह नगरकोटी, तुलसी खेतवाल, मीना कोरंगा, कुसुम हरड़िया, चंपा पांडे, गीता खेतवाल, जगेंद्र सिंह और दीप चंद्र पांडे आदि थे।