फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह का कोहरा और ठंडी हवाएं बढ़ाने लगी परेशानी

विज्ञापन
बागेश्वर में रविवार की सुबह नौ बजे नगर में छाया कोहरा। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में ठंड का असर शुरू होने लगा है। सुबह के समय जिला मुख्यालय में कोहरा छाने से ठंडी हवाएं चल रही है। इसके कारण लोगों को परेशानी होने लगी हैं। मौसम बदलने के साथ तापमान में भी गिरावट आई है। जिले में अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

रविवार को भी नगर क्षेत्र में सुबह साढ़े नौ बजे तक कोहरा छाया रहा और ठंडी हवाएं चली। हालांकि धूप निकलने के बाद पूरे दिन मौसम खुशगवार बना रहा। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी शीत लहर ने ठंड में इजाफा कर दिया है।
कपकोट के ऊंचाई वाले इलाकों में अधिक ठंड पड़ रही है। लोग गर्म कपड़े और अलाव के सहारे ठंड से राहत पा रहे हैं। मौसम में परिवर्तन के बाद तापमान भी कम हो गया है। ठंड से बचने के लिए कई लोग घरों में ही दुबके रहे। इस कारण सुबह, शाम सड़कों पर भी घूमने वाले लोगों की संख्या कम रही।
विज्ञापन

वहीं ठंड बढ़ने से बाजार में भी गर्मी बढ़ाने वाले उपकरणों की मांग बढ़ गई है। इससे कोरोना काल में मंदी से जूझे कारोबारियों को व्यापार में भी बढ़ोतरी की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें