फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील रोड में भिड़ीं दो बाइकें, तीन घायल

Thu, 12 May 2016 10:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तहसील रोड में आमने-सामने हुई भिड़ंत में दो बाइकों पर सवार तीन लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे बाइक यूके (02-5403) में संतोष सिंह और ललित सिंह गोमती पुल से तहसील की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन


वहीं, वीरेंद्र सिंह अपनी बाइक (यूके 02-9049) से अल्मोड़ा से बागेश्वर की ओर आ रहे थे। तहसील के पास दोनों बाइकों की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार तीनों युवक घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। लोगों के मुताबिक यह दुर्घटना गोमती पुल की ओर से तहसील को जा रही बाइक चालक के गलत इंडिकेटर देने के कारण हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें