पिछले दिनों राजकीय शिक्षक संघ के मंडलीय उपाध्यक्ष डा. शैलेंद्र धपोला की स्कूटी को ओवरटेक कर अज्ञात वाहन ने उन्हें घायल कर दिया था। पीड़ित शिक्षक नेता ने इस मामले में पुलिस में रिपोर्ट लिखाई थी, लेकिन पुलिस आरोपी को आज तक दबोच नहीं सकी है।
गुस्साए संघ की जिला इकाई के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी से मुलाकात उन्हें ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी न होने पर दो मई से आंदोलन शुरू करने की चेेतावनी दी है। डीएम को दिए ज्ञापन में राजकीय और माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला इकाई के पदाधिकारियों ने कहा है कि 11 अप्रैल को संघ के मंडलीय उपाध्यक्ष डा. धपोला की स्कूटी को तहसील रोड पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर उन्हें घायल कर दिया था।
घटना की उन्होंने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। ंलेकिन आज तक पुलिस आरोपी का पता तक नहीं लगा सकी है। उन्होंने डीएम से मामले में पुलिस को सख्त निर्देश देकर आरोपी को दबोचने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में जिला महामंत्री विजय गोस्वामी, माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला महामंत्री कैलाश अंडोला, मोहन सहिं धामी, गिरीश रावत, हेम जोशी, डा. राजीव जोशी और प्रदीप जोशी आदि शामिल थे।