फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर में ताइक्वांडो

Thu, 28 Jan 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय इंटर कॉलेज मंडलसेरा में आयोजित 10 दिवसीय ताइक्वांडो प्रशिक्षण के समापन पर बच्चों ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया। इसमें अनीता, तनुजा, भावना, तारा प्रथम रहे।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य गणेश चंद्र आर्य ने विजेता बच्चों को प्रशस्ति पत्र, प्रशिक्षकों को 9000 रुपये का चेक भेंट किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने बच्चों को दीर्घ अवधि के लिए आत्मरक्षा के लिए बचाव को अपने जीवन में लागू कर सुरक्षित जीवन जीने की प्रेरणा दी।

कॉलेज परिसर में ताइक्वांडो प्रदर्शन के अभ्यास में कक्षा नौ में अनीता आर्या प्रथम, रिया बिष्ट द्वितीय, कक्षा दस में तनुजा आर्या प्रथम, निशा आर्या द्वितीय, कक्षा नौ में भावना प्रथम, काजल आर्या द्वितीय, कक्षा 10 में तारा गिरी प्रथम, अंजलि आर्या द्वितीय रहे।
विज्ञापन


 इस दौरान डॉ. शैलेंद्र धपोला, मदनमोहन गुरुरानी, रामकिशन, भावना जोशी, रश्मि जोशी, देवी दत्त पांडे, मनोज कुमार, सोनिका, प्रशिक्षकों में अनीता पांडे, सपना मेहता आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें