फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपकोट में पशुपालक सम्मानित

Thu, 28 Jan 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
पशुपालन विकास की ओर से यहां आयोजित विकास प्रदर्शनी में हरि राम की बछिया, जानकी देवी की गाय प्रथम रही। अतिथियों ने विजेता पशुपालकों को विभाग की ओर से पुरस्कार भेंट किए।
विज्ञापन


 ईश्वरी भगवती मंदिर के सामने आयोजित विकास प्रदर्शनी क्षेत्र के तमाम पशुपालक अपने स्वस्थ पशु लेकर आए थे। विधायक प्रतिनिधि एडवोकेट चामू सिंह देवली ने कहा कि इस तरह के आयोजन से पशुपालकों को कई जानकारियां मिलती हैं। सरकार ने पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए अनेक कार्यक्रम चलाए हैं।

 उनका लाभ उठाने को कहा। ज्येष्ठ उप प्रमुख हरीश शाही ने कहा कि पशुपालन पशुपालकों की मुख्य आजीविका का साधन है। उन्होंने उन्नतशील के पशुओं का पालन करके आय बढ़ाने को कहा। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. उदय शंकर ने पशुओं में होने वाली बीमारियों, उनके उपचार के बारे में बताया।
विज्ञापन


 मूल्यांकन में हरि राम, खष्टी देवी, नंदन कपकोटी की बछिया, पनौरा की जानकी, कला, रजनी की दुधारू गाय, हरी राम, हरीश तिरुवा, भगवती देवी की सूखी गाय, तीसरा, हरी राम, हरूली देवी की दुधारू भैंस, हरमा देवी, करम सिंह, दलीप सिंह सूखी भैंस, भाष्करानंद जोशी, हरीश चंद्र, मनी राम की बकरी-बकरा क्रमश: पहले तीन स्थान पर रहे।

 पशुपालकों को विशेष, विशिष्ट पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। वहां नगर पंचायत अध्यक्ष चंपा देवी, ग्राम प्रधानों में पूरन कपकोटी, धाम सिंह कपकोटी, पूर्व प्रधान तेज कपकोटी, वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी डॉ. पीसी हयांकी, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आरआर चंतोला, डॉ. ज्योति पूना, डॉ. राजेंद्र चंदोला, डॉ. हिमांशु पाठक, डॉ. सुबोध रंजन, फार्मेसिस्ट जेसी पंत, पूर्व बीडीसी सदस्य भुवन जोशी, संजय जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें