फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरमघर और कमेड़ीदेवी में ताड़का मारी गई 

Fri, 27 Oct 2017 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
रामलीला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
श्री रामलीला कमेटी कपकोट की ओर से यहां रामलीला जारी है। बृहस्पतिवार की शाम श्रीराम-विश्वामित्र संवाद, शिव धनुष तोड़ने और परशुराम-लक्ष्मण संवाद का खूबसूरत मंचन किया गया। उधर, धरमघर और कमेड़ीदेवी में ताड़का वध का मंचन किया गया। दोनों स्थलों पर रामलीला देखने वालों की खासी भीड़ रही। 
विज्ञापन


रामलीला मैदान कपकोट में मुख्य अतिथि व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष तारा कपकोटी, विशिष्ट अतिथि कोषाध्यक्ष नवीन उपाध्याय, प्रदेश संगठन सचिव गोपाल दत्त जोशी और अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र मिश्र ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर रामलीला का शुभारंभ किया। दशरथ की भूमिका पूरन पांडे, जनक की खीम सिंह मेहता, विश्वामित्र की गिरीश जोशी, राम की पारस कोरंगा, लक्ष्मण की मुकेश पांडे, सीता की ललित पांडे, रावण की दीपक जोशी, बाणासुर की बलवंत कपकोटी और बंदीजन की भूमिका आनंद बल्लभ जोशी ने निभाई।

राजकीय आदर्श प्राइमरी स्कूल कपकोट के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। अतिथियों ने बच्चों को कमेटी की ओर से प्रशस्ति पत्र और होटल सरयू की ओर से प्रधानाध्यापक केडी शर्मा को स्मृति चिह्न भेंट किया। 
विज्ञापन


उधर, धरमघर की रामलीला में बृहस्पतिवार सीता जन्म, ताड़का और सुबाहु वध का मंचन किया गया। वहां बतौर मुख्य अतिथि राजकीय ऐलोपैथिक चिकित्सालय के फार्मेसिस्ट संजय कुमार ने शिरकत की। हास्य कलाकार हरीश तिवाड़ी ने अपनी प्रस्तुति से लोगों को खूब गुदगुदाया। हारमोनियम पर मोहन बिष्ट और तबले पर मीसू ने संगत दिया।  

उधर कमेड़ीदेवी की रामलीला में बृहस्पतिवार सीता जन्म, ताड़का और सुबाहु का वध और यज्ञ की रक्षा के लिए राम और लक्ष्मण को विश्वामित्र के साथ जाने का मंचन किया गया। वहां पूर्व बीडीसी सदस्य इंजीनियर टीएस रावत, भुवन लोहनी, विपिन जोशी, राजदें राठौर, हरीश जोशी, मोहन पाठक और गोविंद सिंह आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें