फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क का दोबारा सर्वे नहीं होने पर होगा चुनाव बहिष्कार

Sat, 09 Jul 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
दोबारा हो सड़क की सर्वे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागेश्वर। जनपद के क्वैराली के ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से कांडा-जेठाई-क्वैराली-गुरना लिंक मोटर मार्ग का दोबारा सर्वे कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा है कि यदि बिना सर्वे के ही सड़क काटी गई तो क्षेत्र की जनता आगामी विधान सभा चुनावों का बहिष्कार करने को मजबूर हो जाएगी।
विज्ञापन


जिला प्रशासन को सौंपे ज्ञापन में क्वैराली के पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने कहा है कि क्वैराली-गुरना मोटर मार्ग में जिस स्थान से सड़क प्रस्तावित की गई है उससे उनकी कृषि भूमि कट रही है। अधिकांश काश्तकारों की भूमि पूर्व मेें बनी सड़क में कट चुकी है। यदि मनमाने तरीके से सड़क का निर्माण किया गया तो कई किसान भूमिहीन हो जाएंगे।

ग्रामीणों का कहना है कि राउमावि गुरना तक सड़क को मिलाने से आम आदमी को सुविधा मिलेगी। ग्रामीणों ने मोटर मार्ग का दोबारा सर्वे कराकर सड़क का निर्माण राउमावि गुरना तक करने की मांग की है। ग्रामीणों ने उनकी मांग नहीं मानने पर विधान सभा चुनावों का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है। ज्ञापन में भूपाल सिंह, राजन सिंह, सुंदर सिंह, मोहन राम, बिहारी लाल, दीवान राम, अजय सिंह, नरेंद्र सिंह, दीवान सिंह, किशन सिंह, कुवंर सिंह, प्रधान आनंदी देवी, दीपा देवी, जानकी बनकोटी आदि लोगों के हस्ताक्षर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें