फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएलओ का कार्य देने की मांग को लेकर शिक्षा प्रेरकों ने किया प्रदर्शन

Sat, 09 Jul 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
ड्युटी की मांग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बीएलओ का कार्य शिक्षा प्रेरकों को दिए जाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर जिला प्रेरक संगठन ने नुमाइशखेत मैदान में प्रदर्शन करने के बाद जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। नुमाइशखेत मैदान में आयोजित बैठक में प्रेरकों ने कहा कि बीएलओ के कार्य में अन्य विभागों से कर्मचारी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन


यह कार्य प्रेरकों को सौंपे जाने को लेकर प्रेरक संगठन लंबे समय से मांग कर रहा है। परंतु अभी तक इस दिशा में कोई उचित पहल नहीं हुई हैै। कहा कि निर्वाचन विभाग ने यह कार्य अब अन्य विभागों को दे दिया है। पांच जुलाई से प्रशिक्षण शुरू कर दिया जाएगा।

मांग के बाद भी उन्हें यह दायित्व नहीं देने से सभी प्रेरकों में नाराजगी है। यदि उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन छेड़ा जाएगा। बाद में प्रेरकों ने मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में प्रेरक संगठन की जिलाध्यक्ष शांति धपोला, हरीश रावत, आशा आर्या, रमेश चंद्र, बहादुर सिंह, नीमा जोशी, नवीन चंद्र, मुन्नी चौबे, धीरेंद्र सिंह, नंदी देवी, गोविंद बल्लभ आदि उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें