फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nikay Chunav: बागेश्वर में भाजपा से सुरेश, कांग्रेस से गीता ने किया नामांकन, कवि जोशी लड़ेंगे निर्दलीय

Mon, 30 Dec 2024 03:53 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर

सार

बागेश्वर में निकाय चुनाव के लिए नामांकन के आखिरी दिन भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। वहीं कांग्रेस पहले टिकट मिलने और बाद में संसोधित किए जाने से नाराज कवि जोशी ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया। 
विज्ञापन
उत्तराखंड निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागेश्वर में निकाय चुनाव के लिए नामांकन के आखिरी दिन भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से सुरेश खेतवाल और कांग्रेस से गीता रावल ने नामांकन कराया। तहसील कार्यालय में दोनों दलों के वार्ड सदस्यों का भी नामांकन कराया गया। सुरेश ने अपने पांच साल में किए गए कार्यों को आगे बढ़ाने, जबकि गीता ने नगर के समुचित विकास के लिए कार्य करने की बात कही है।

विज्ञापन


वहीं कांग्रेस पहले टिकट मिलने और बाद में संसोधित किए जाने से नाराज कवि जोशी ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया। उन्होंने कहा कि धनबल के जोर से उनका टिकट काटा गया है। जनता के समर्थन से वह मैदान में उतरे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें