बागेश्वर। बैड़ा-मझेड़ा गांव के टम्टा बस्ती के ग्रामीणों ने गांव के ही एक व्यक्ति पर जेसीबी चलाकर उनके प्राचीन धारे को तोड़ने का आरोप लगाया है। डीएम से की गई शिकायत में कहा गया है कि धारा बेनाप जमीन है।
गांव के एक व्यक्ति ने मकान बनाने के चक्कर में धारे को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया है। विरोध करने वह गाली गलौज पर उतारू हो जाते हैं। गांव के जगदीश चंद्र के अनुसार धारे के ध्वस्त होने से 40 परिवारों के सामने पानी का संकट हो गया है।