फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: छह दिन में किया सुंदरखाल गति आरोहण

Fri, 13 Jun 2025 11:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर के सुंदरढुंगा खाल पर गति आरोहण करने के बाद तिरंगा फहराते पर्वतारोही। स्रोत- स्वय
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले के 5654 मीटर की ऊंचाई पर स्थित सुंदरढुंगा खाल पर गति आरोहण करने की 14 दिन की दूरी को वाइल्ड फिल्म्स इंडिया के पर्वतारोहियों के एक दल ने महज छह दिन में पूरा किया है। दल के पर्वतारोहियों ने दावा किया है कि 1934 के बाद से इस रूट पर कोई पर्वतारोही नहीं चढ़ा था।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुंदरढुंगा खाल का सफल गति अवरोहण करने के बाद वापस जिला मुख्यालय पहुंची पर्वतारोहियों की टीम ने बताया कि टीम ने आठ जून को जतोली बैस कैंप से सुबह चार बजे प्रस्थान किया। टीम ने दोपहर 12 बजे दर्रे की चढ़ाई पूरी की। यह पूरी चढ़ाई सच्चे अल्पाइन स्टाइल में की गई। शिखर की अंतिम चढ़ाई मात्र सात घंटे में पूरी कर टीम 14 जून तक वापस जतोली पहुंची। दल का नेतृत्व जीतू दानू और उत्कर्ष यादव ने किया। दल में दिगंबर सिंह दानू, मोहन सिंह दानू, तारा सिंह दानू, राजेंद्र सिंह और प्रवीण दानू शामिल थे। दल के नेतृत्वकर्ता दानू ने बताया कि सुंदरढुंगा खाल को सबसे पहले साल 1934 में प्रसिद्ध पर्वतारोहियों शिप्टन और टिलमैन ने पार किया था। साल 2024 में जतोली के कुछ स्थानीय पर्वतारोहियों ने मार्ग का पता जरूर लगाया था, लेकिन उनका प्रयास अधूरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें