फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर में एक और युववक ने की आत्महत्या

विज्ञापन
मृतक प्रमोद जोशी। फाइल फोटो - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला मुख्यालय के नजदीक एक और बेरोजगार युवक ने शुक्रवार को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। एक के बाद एक खुदकुशी की घटनाओं से स्थानीय लोग चिंतित हैं और सरकार से प्रवासियों और बेरोजगारों की काउंसलिंग कराने की मांग की है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शुक्रवार को जिला मुख्यालय के फल्टनिया क्षेत्र में आम के पेड़ से लटका एक युवक का शव मिला। युवक की पहचान प्रमोद जोशी (32) पुत्र बुद्धिबल्लभ जोशी निवासी भयेड़ी के रूप में हुई। बेरोजगारी के कारण प्रमोद अपने भाई के साथ जिला मुख्यालय के मोहल्ला कठायतबाड़ा में रहता था। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार रात वह मंडलसेरा में अपने किसी रिश्तेदार के घर रुका था। शुक्रवार तड़के वह रिश्तेदार के घर से गायब हो गया। तभी उसकी तलाश शुरू की गई। सुबह फल्टनिया क्षेत्र में उसका शव लटका मिला। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचे। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट रूप से कोई खुलासा नहीं हुआ है। मालूम हो कि जून में जिले के बगजीवाला निवासी जेसीबी चालक के साथ कौसानी के एक चालक ने खुदकुशी कर ली थी। जून में ही काफलीगैर के रैखोली क्षेत्र के एक प्रवासी और कपकोट के ग्राम बैड़ामझेड़ा निवासी एक प्रवासी ने आत्महत्या की थी। लगातार हो रहीं आत्महत्या की घटनाओं को लेकर लोग चिंतित हो उठे हैं। लोगों ने बेरोजगार युवाओं की काउंसलिंग करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें