कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल बागेश्वर में हुई कौशल विकास कार्यशाला के प्रतिभागी।
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। सहस्त्रा परियोजना के तहत कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल कठायतबाड़ा में सोमवार को दो दिवसीय स्किल कार्यशाला शुरू हुई। डिजिटल मीडिया विषय पर आधारित कार्यशाला में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पांच बच्चों को आईआईटी मद्रास के वैज्ञानिकों और अध्यापकों से मिलने का मौका मिलेगा।
प्रधानाचार्य आशा तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन मद्रास की सहस्त्रा परियोजना की ओर से किया जा रहा है। इसका नेतृत्व मेक इंटर्न मद्रास के मुकेश कुमार कर रहे हैं। कार्यक्रम में चार स्कूलों के बच्चे प्रतिभाग कर रहे है। इनमें से पांच बच्चों का आईआईटी मद्रास के लिए चयन किया जाएगा। उन्होंने बताया परियोजना के माध्यम से स्कूली बच्चों को नई तकनीक से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
करीब 35 संस्थानों में यह कार्यक्रम किया जा चुका है। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों का विकास होगा। उन्हें नई चीजें सीखने का मौका मिलेगा। रवि धपोला ने संचालन किया। इस मौके पर पूरन कन्याल, रश्मि मटेला, सचिन बिष्ट आदि मौजूद रहे।