फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: तीन केंद्रों में 550 विद्यार्थी देंगे परीक्षाफल सुधार परीक्षा

Wed, 02 Aug 2023 12:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। उत्तराखंड बोर्ड के विद्यार्थियों को पहली बार परीक्षाफल सुधार परीक्षा देने का मौका मिलने जा रहा है। जिले में परीक्षा के लिए तैयारी चल रही है। तीनों ब्लाक में एक-एक परीक्षा केंद्र बनाया गया हैं। इन केंद्रों में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 550 विद्यार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

जिले में इस वर्ष 3913 विद्यार्थियों ने हाईस्कूल और 4247 छात्र-छात्राओं ने इंटरमीडिएट बोर्ड की परीक्षा दी। हाईस्कूल में 3585 और इंटरमीडिएट में 3645 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। अनुत्तीर्ण छात्र-छात्राओं में से हाईस्कूल में 254 और इंटर में 296 विद्यार्थियों को सुधार परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा। सात से 12 अगस्त तक होने वाली सुधार परीक्षा के लिए राजकीय इंटर कॉलेज बागेश्वर, राजकीय इंटर कॉलेज गरुड़ और राजकीय इंटर कॉलेज कपकोट में केंद्र बनाया गया है। विद्यार्थियों को परीक्षा देने के लिए ब्लाॅक मुख्यालय आना होगा।



कांडा, काफलीगैर के बागेश्वर तो दुग नाकुरी के विद्यार्थी जाएंगे कपकोट

बागेश्वर। कांडा और काफलीगैर बागेश्वर विकासखंड में शामिल हैं। इसके चलते इन तहसील क्षेत्रों के विद्यार्थियों की सुधार परीक्षा राइंका बागेश्वर में बने परीक्षा केंद्र में होगी। दुग नाकुरी तहसील क्षेत्र के विद्यार्थियों को कपकोट विकासखंड मुख्यालय के राइंका कपकोट में बने परीक्षा केंद्र में परीक्षा देनी पड़ेगी।
विज्ञापन




सुधार परीक्षा की तैयारी अंतिम चरण में है। बुधवार तक संभवत: प्रश्नपत्र पहुंच जाएंगे और जल्द इन्हें बांटा जाएगा। तीनों केंद्रों में व्यवस्थाएं दुरुस्त हैं। परीक्षार्थियों को परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन


जीएस सौन, सीईओ बागेश्वर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें