फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बागेश्वर की सोनिया ने मार्शल आर्ट में जीता स्वर्ण पदक

Wed, 02 Aug 2023 12:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। बागेश्वर नगरपालिका क्षेत्र के बिलौना वार्ड निवासी सोनिया पांडेय अपने खेल की बदौलत हरियाणा में छाप छोड़ रही हैं। उन्होंने पिछले दिनों नई दिल्ली में आयोजित अंडर-19 मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। इससे पूर्व राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने के लिए उन्हें हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल सिंह गुर्जर सम्मानित कर चुके हैं।
विज्ञापन

सोनिया के पिता शेखर चंद्र पांडेय हरियाणा के पंचकुला में प्राइवेट नौकरी करते हैं, जबकि मां नीमा पांडेय गृहिणी हैं। सोनिया ने कक्षा चार तक की शिक्षा बाल विद्या मंदिर बिलौना से हासिल की। बाद में उनके पिता परिवार को पंचकूला लेकर गए। वर्तमान में कक्षा दस की छात्रा सोनिया ने 2021 में मार्शल आर्ट सीखना शुरू किया। 2022 में उन्हें हरियाणा की टीम ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिला। विगत 21 जुलाई से 23 जुलाई 2023 तक उन्होंने नई दिल्ली में हुई मार्शल आर्ट की एशियाई प्रतियोगिता में भागीदारी करते हुए अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला और स्वर्ण पदक जीतकर नाम रोशन किया है।
अमर उजाला से फोन पर सोनिया ने बताया कि उनके दादा बाला दत्त पांडेय सेना से सेवानिवृत हैं, जबकि दादी कमला देवी गृहिणी हैं। दादा और दादी लगातार प्रेरित करते हैं। उन्हीं की प्रेरणा को वह अपनी सफलता का राज मानती हैं। सोनिया की छोटी बहन नेहा पांडेय जूडो खिलाड़ी हैं। उनका एक भाई देवांश पांडेय है। सोनिया का लक्ष्य खेलकूद के साथ-साथ सिविल सर्विसेज की तैयारी करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें