कांडा (बागेश्वर)। राजकीय महाविद्यालय कांडा में एंटी ड्रग्स समिति की ओर से एंटी ड्रग प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी के माध्यम से युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई।
शुक्रवार को डिग्री कॉलेज में आयोजित प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने विभिन्न पेंटिंग और पोस्टर का निर्माण किया। जंजीरों को तोड़ना, उपचार और पुनरप्राप्ति विषय पर निर्मित पेंटिंग और पोस्टर की प्रदर्शनी सभागार में लगाई गई। प्राचार्य डॉ. मधुलिका पाठक ने बताया कि प्रदर्शनी का उद्देश्य महाविद्यालय के विद्यार्थियों को ड्रग्स सेवन के दुष्प्रभावों के लिए जागरूक करना है। प्रदर्शनी में संजना, सलोनी, पूर्णिमा, मुस्कान, शिवानी, रिया, दिया और प्रिया ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। संवाद