कपकोट के दूरस्थ क्षेत्र के स्कूलों में पहुंची शिक्षकों की टीम। स्रोत- शिक्षक
बागेश्वर। शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के भाषा उत्कृष्टता केंद्र के निर्देशन में भाषा उत्कृष्टता केंद्र की ओर से अकादमिक सदस्यों के समूह ने दूरस्थ क्षेत्र के विद्यालयों में विद्यार्थियों और शिक्षकों के साथ मिलकर शैक्षिक गुणवत्ता संवर्धन के संबंध में गतिविधियां की। इस दौरान राजकीय जूनियर हाईस्कूल उमला, राप्रावि उमला, राइंका खाती, राप्रावि खाती में विद्यार्थियों को रुचिपूर्ण और आकर्षक पुस्तकें, लेखन सामग्री वितरित की। राइंका खाती में डायट के बाल सखा प्रकोष्ठ ने छात्र-छात्राओं को विविध कॅरिअर और जीवन कौशल संबंधी परामर्श दिए। कार्यशाला में डायट प्राचार्य डॉ. मनोज पांडेय, डॉ. केएस रावत, डॉ. हरीश जोशी, डॉ. सीएम जोशी, महिपाल दानू, प्रदीप देवली, जितेश तिवारी, भूपेंद्र भंडारी आदि मौजूद रहे। संवाद