फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं ने डीएम और एसपी के साथ ली सेल्फी

विज्ञापन
बागेश्वर के जिला कार्यालय में कॉफी विद डीएम कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं, जिलाधिकारी, एसपी और अन? - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। महिला दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित कॉफी विद डीएम कार्यक्रम में बालिकाओं ने अधिकारियों से रोचक जानकारियां प्राप्त कीं। छात्राओं ने विभिन्न क्षेत्रों में कॅरियर निर्माण को लेकर सवाल पूछे। डीएम, एसपी ने बालिकाओं के सवालों का सरलता और सहजता से जवाब दिया। कार्यक्रम में छात्राओं ने अधिकारियों के साथ जमकर सेल्फी भी ली।
विज्ञापन

महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत के कॉफी विद डीएम जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डीएम ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं में जागरूकता लाना है। उन्होंने बताया कि सिविल सर्विस के लिए कोचिंग जरूरी नहीं है। इसके लिए इंटरनेट के माध्यम से भी पूरी तैयारी की जा सकती है। कहा कि कड़ी मेहनत और लगन के साथ आत्मविश्वास का होना भी जरूरी है। तभी हम लक्ष्य को हासिल करने में सफल हो पाएंगे। उन्होंने शिक्षा ऋण और कॅरियर काउंसलिंग के बारे में भी छात्राओं को जानकारी दी।
एसपी अमित श्रीवास्तव ने कहा कि आईपीएस में बालिकाओं के लिए बहुत अधिक संभावनाएं हैं। कड़ी मेहनत और लगन से छात्राएं आईपीएस बन सकती हैं। इस क्षेत्र में जाने के लिए मानसिक और शारीरिक तौर पर मजबूत होना बहुत आवश्यक है। सीडीओ डीडी पंत ने बालिकाओं और महिलाओं के लिए विभिन्न विभागों के माध्यम से चलाई जा रही लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेंद्र प्रसाद बिष्ट और एआरटीओ कृष्ण चंद्र पलड़िया ने किया। इस मौके पर परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, एसडीएम योगेंद्र सिंह, जयवर्द्धन शर्मा, प्रभारी तहसीलदार पूजा शर्मा, तितिक्षा जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें