स्थानीय राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई का सात दिवसीय शिविर क्वैराली में जारी है। छात्राओं ने क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जनजागरण किया।
वहां डॉ. शरद भट्ट, डॉ. रंजना साह, डॉ. दीपा कुमारी, डॉ. धनंजय शर्मा आदि थे। नगर स्थित उर्दू मीडियम स्कूल में जीजीआईसी की छात्राओं के शिविर में स्वच्छता को लेकर जनजागरण रैली निकाली गई। छात्राओं ने बाजार में रैली के माध्यम से पॉलीथिन के उन्मूलन का आह्वान किया।