भाजपा महिला मोर्चा की यहां हुई बैठक में मोर्चा को मजबूत बनाने का निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने कांग्रेस सरकार पर महिला हितों की अनदेखी का आरोप लगाया और सरकार के खिलाफ आंदोलन की धमकी दी। बैठक को संबोधित करते हुए महिला कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा में नाकाम रहने का आरोप मढ़ा।
भाजपा कार्यकत्रियों ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में महिलाओं के प्रति अपराध बढ़े हैं। सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है। सुरक्षा के लिए कारगर उपाय नहीं कर रही है। वक्ताओं ने कहा कि सरकार कोई कदम नहीं उठाएगी तो महिला मोर्चा आंदोलन करेगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष उमा बिष्ट ने अध्यक्षता की। वहां मोर्चा की जिलाध्यक्ष गीता ऐठानी, निर्मला दफौटी, माया गड़िया, नीमा धपोला, पुष्पलता मेहता, बसंती बघरी, देवकी कपकोटी, भावना गड़िया, विमला कपकोटी, हीरा कोहली, तारा बिष्ट, दीपा आर्या आदि थी।