फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: राष्ट्रीय पदक विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया

Tue, 17 Sep 2024 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। राष्ट्रीय विद्यालय ताइक्वांडो के पदक विजेताओं को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है। राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को 30-30 हजार रुपये और कांस्य पदक विजेताओं को 10-10 हजार रुपये की राशि दी गई है। पुरस्कार की राशि खिलाड़ियों को प्राप्त हो गई है।
विज्ञापन

जिला ताइक्वांडो संघ उपसचिव ललित नेगी ने बताया कि जिले की खिलाड़ी लता कोरंगा, भूमिका टाकुली और डाॅली फर्स्वाण ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक अपने नाम किए हैं। अलीशा मनराल, बबलू खेतवाल और प्रियांशु चन्याल ने कांस्य पदक जीते हैं। सभी खिलाड़ियों को उत्तराखंड सरकार की ओर से पुरस्कार दिए गए हैं। प्रदेश ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष शेखर त्रिपाठी, अनिल कार्की, दरवान सिह परिहार, जिपं अध्यक्ष बसंती देव, विधायक पार्वती दास, विधायक सुरेश गढि़या, डीएम आशीष भटगांई, सीईओ गजेंद्र सौन , द्रोणाचार्य अवार्डी कोच कमलेश तिवारी, क्रीड़ाधिकारी गुंजन बाला, कोच किरन नेगी, गजेंद्र परिहार, महेन्द्र परिहार आदि ने खुशी जताई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें