भाजपा कार्यकर्ताओं की विधायक चंदन राम दास के यहां बैठक हुई, जिसमें दो सितंबर को चौक बाजार में प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना देने का निर्णय लिया गया। यह कार्यक्रम विधायक के नेतृत्व में होगा।
बैठक को संबोधित करते हुए विधायक चंदन राम दास ने कहा कि कि कांग्रेस सरकार भाजपा विधायकों के साथ सौतेला व्यावहार कर रही है।
वक्ताओं ने कहा कि बागेश्वर में सीवर लाइन, स्वीकृत योजनाओं की कथित बंदरबांट, बागनाथ मंदिर से नुमाइशखेत तक सरयू पर पुल निर्माण सहित तमाम समस्याओं को लेकर विधायक और कार्यकर्ता यहां सरकार के खिलाफ धरना देंगे। 12 और 13 सितंबर को दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण विवेकानंद विद्या मंदिर में होगा।
बैठक में नगर मंडल अध्यक्ष दयाल कांडपाल, बालम सिंह बिष्ट, बसंत बल्लभ पांडे, संासद प्रतिनिधि कुंदन परिहार, खड़क टंगड़िया, राजेंद्र उपाध्याय, हीरा सिंह नेगी, भूपाल रौतेला, धर्मानंद, हयात सिंह, रवि करायत सहित तीनों मंडलों के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।