छानी के भनारतोली गांव में बारिश के दौरान सड़क का मलबा रसोईघर और गौशाले में घुस जाता है। परेशान ग्रामीण की शिकायत पर जिलाधिकारी ने लोनिवि को रोकथाम के निर्देश दिए हैं।
भनारतोली निवासी पानदेव जोशी के अनुसार दाणोछीना- पगना मोटर मार्ग का निर्माण कुछ समय पूर्व हुआ है। यह सड़क अभी कच्ची है। उनका धर सड़क के समीप है।
बारिश के पानी के साथ आने वाला मलबा उनके गोशाले और रसोई में घुस जाता है, जिससे वह परेशान हैं। 28 अगस्त और 30 अगस्त को बारिश के दौरान परिवार को अन्यत्र शरण लेनी पड़ी।
इसके बाद लोनिवि को सूचना दी गई। इस समस्या के हल करने का आग्रह किया गया, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया।
उन्होंने ज्ञापन में जिलाधिकारी से इस समस्या का समाधान कराने का आग्रह किया है और तीन दिनों के भीतर समाधान नहीं निकलने पर कलेक्ट्रेट में आमरण अनशन करने की धमकी दी है।
इधर जिलाधिकारी ने लोनिवि को रोकथाम के उपाय शीघ्र करने के निर्देश दिए हैं। ज्ञापन देने वालों में पान देव जोशी, ग्राम प्रधान देवकी देवी, हेम चंद्र जोशी आदि शामिल थे।