फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: वन बीट अधिकारी और वन आरक्षियों का धरना शुरू

Fri, 17 Nov 2023 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर के वन विभाग कार्यालय परिसर में नारेबाजी करते वन बीट अ​धिकारी और वन रक्षक। संवाद
विज्ञापन
बागेश्वर। वन बीट अधिकारी और वन आरक्षियों ने आठ सूत्री मांगों पर बेमियादी धरना शुरू कर दिया है। उन्होंने मांगों को लेकर धरनास्थल पर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन


शुक्रवार को वन बीट अधिकारी /वन आरक्षी संघ बागेश्वर वन प्रभाग के अध्यक्ष श्याम सिंह चम्याल के नेतृत्व में वन बीट अधिकारी और आरक्षियों ने प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय परिसर में धरना दिया। संघ के प्रभागीय मंत्री आनंद सिंह रावत ने कहा कि न्यायालय में मामला लंबित होने के बाद भी 2921 वन दरोगा की नियुक्ति कर दी गई। उन्होंने कहा कि 10 वर्ष की सेवा पूरी कर चुके वन आरक्षियों को 2400 की जगह 2800 ग्रेड पे अनुमन्य करने और पदोन्नति करने की मांग पूरी नहीं की जा रही है। कहा कि उप वन क्षेत्राधिकारी के पद पर पदोन्नति के लिए कर्मचारियों के मूल पद (वन आरक्षी, वन दरोगा) की कुल सेवा 16 वर्ष करने की मांग पर भी गौर नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वन आरक्षी से वन दरोगा पद पर शत प्रतिशत पदोन्नति करने, मकान किराया, धुलाई, वाहन भत्ता बाजार मूल्य के आधार पर तय करने, एक माह का अतिरिक्त वेतन देने या समस्त राजकीय अवकाश देने, सभी फील्ड कर्मचारियों को आवास भत्ता देने की मांग भी लंबित है। चेतावनी दी कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। धरने पर सुरेश लाल, सोनी देवी, चंदन कुमार, रवि कुमार, चंदन आर्या, हेमंत बिष्ट, अमित कुमार, गंगा राम, सोनी पांडे, केवलानंद पांडे, राकेश कांडपाल, अशोक गोस्वामी, मनोज आर्या आदि बैठे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें