फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: कूड़ा वाहन में मांस के अवशेष डालने पर महिला का 10 हजार का चालान

Fri, 17 Nov 2023 11:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। नगरपालिका ने खराब कूड़ा वाहन में मांस के अवशेष डालने पर एक महिला का 15,000 रुपये का चालान काटा। इससे पूर्व बीते 10 नवंबर को एक मीट विक्रेता का 10,000 रुपये का चालान भी काटा गया था।
विज्ञापन

शहर को स्वच्छ और सुंदर रखने के लिए पालिका हरसंभव प्रयास कर रही है। नदियों और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों पर नजर रखी जा रही है। शुक्रवार को जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर के पास खराब कूड़ा गाड़ी में एक महिला मांस के अवशेष डाल रही थी। पालिका के कर्मचारियों ने उसे रंगे हाथों पकड़ा। ईओ हयात सिंह परिहार ने बताया कि गंदगी फैलाने के आरोप में महिला को चालान का नोटिस भेजा गया है। इससे पूर्व भी एक मीट विक्रेता के रोजाना इसी वाहन में मांस के अवशेष डालने की शिकायत पर उसे भी रंगेहाथ पकड़कर चालान काटा गया था। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें