फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर होंगे सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Fri, 28 Nov 2025 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। डीएम आकांक्षा कोंडे ने धार्मिक व पर्यटन स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की। सभी प्रमुख स्थलों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को कलक्ट्रेट में आयोजित बैठक में डीएम कोंडे ने बागनाथ, बैजनाथ और कोट भ्रामरी मंदिर में सुरक्षा की जानकारी ली। पुलिस को भीड़ नियंत्रण और भगदड़ जैसी स्थितियों से बचाव के लिए भीड़ प्रबंधन संबंधी रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने मुख्य धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने को कहा। जन सुरक्षा को प्रभावी निगरानी के लिए सुरक्षा बलों की तैनाती करने के निर्देश दिए। कहा कि श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।
विज्ञापन

उन्होंने पुरातत्व विभाग को 20 दिसंबर तक मूर्ति संग्रहालय का निर्माण पूरा करने को कहा। सभी एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्रों के महत्वपूर्ण स्थलों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता का निरीक्षण कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीडीओ आरसी तिवारी, एडीएम एनएस नबियाल, एसडीएम प्रियंका रानी, ललित मोहन तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें