फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: 97 लाख रुपये से संवरेगा एजेंडी बुबू मंदिर

Fri, 28 Nov 2025 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
कपकोट के एजेंडी बुबु मंदिर सीमा में विकास कार्य का ​शिलान्यास करते विधायक सुरेश गढि़या। स्रोत-
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। विधायक सुरेश गढि़या के गांव सीमा का एजेंडी बुबू मंदिर जल्द ही नए स्वरूप में नजर आएगा। मंदिर में 97.20 लाख रुपये की लागत से विकास कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को विधायक गढि़या ने भूमिपूजन कर कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि देवी-देवता हमारी संस्कृति और पहचान है। गांव के मंदिर में विकास कार्य कराने की लोग मांग कर रहे थे। अब काम शुरू कर दिया गया है।
जल्द ही मंदिर परिसर का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद मंदिर में पूजा और भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर कमल सिंह शाही, हीरा सिंह गढ़िया, धन सिंह गढ़िया, हर्ष सिंह, गोपाल गढ़िया, होशियार गढ़िया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें