फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेडियम बी की टीम ने जीता उद्घाटन मुकाबला

Mon, 05 Feb 2018 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
क्रिकेट
विज्ञापन

खेल निदेशालय की ओर से बालकों की अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता डिग्री कॉलेज के खेल मैदान पर शुरू हो गई है। प्रतियोगिता का उद्घाटन भाजपा के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य दीपक खेतवाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उद्घाटन मैच स्टेडियम बी की टीम ने जीता।

विज्ञापन


स्टेडियम बी और कांडा धपोलासेरा की टीमों के बीच खेले गए मुकाबले में कांडा धपोलासेरा की टीम ने बल्लेबाजी कर 15 ओवरों में पांच विकेट खोकर 117 रन बनाए। प्रह्लाद सिंह धामी ने नाबाद 56 रन बनाए। स्टेडियम बी के गौतम ने दो विकेट चटकाए।

जवाब में स्टेडियम बी टीम ने 14.2 ओवर में छह विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। कांडा धपोलासेरा के अंकित धपोला ने तीन विकेट झटके। वहां प्रशिक्षक संजय खेतवाल, उप क्रीड़ा अधिकारी जुबैर अहमद, गणेश धपोला, नीरज पांडे, संजय नगरकोटी, हरीश देव, गिरीश मनराल, कविता खेतवाल आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें