फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसबी, पुलिस के जवानों ने फ्लैग मार्च किया

Tue, 07 Feb 2017 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर के रीमा क्षेत्र में फ्लैग मार्च करते सुरक्षा बलों के जवान।  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 विधानसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस ने सोमवार को दुगनाकुरी, रीमा क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। चुनाव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कपकोट के सीओ महेश चंद्र जोशी के नेतृत्व में पुलिस, एसएसबी, पीएसी सहित विभिन्न सुरक्षा बलों के जवानों ने गैरखेत से रीमा तक फ्लैग मार्च किया।
विज्ञापन


सीओ ने कहा कि चुनाव में शांति व्यवस्था के लिए फोर्स पहुंच गई हैं। उन्होंने मतदाताओं से निडर होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने को कहा। बताया कि आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने लोगों से भी आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों की सूचना पुलिस को देने को कहा। फ्लैग मार्च में कपकोट के थानाध्यक्ष मदन मोहन जोशी, एलआईयू के मोहन लाल टम्टा सहित एसएसबी सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियों के जवान शामिल थे। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें