फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय वर्मा-जगदीश परिहार और संतोष जोशी-धरम सिंह कोरंगा के बीच होगा फाइनल मुकाबला

विज्ञापन
बागेश्वर में बैडमिंटन प्रतियोगिता के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करतीं जिपं अध्यक्ष बसंती देव? - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले के स्थापना की 25वीं वर्षगांठ पर खेल विभाग ने पुरुष वर्ग की जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन कराया है। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सोमवार शाम को संजय वर्मा-जगदीश परिहार और संतोष जोशी-धरम सिंह कोरंगा की जोड़ी के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन

बैडमिंटन प्रतियोगिता में डबल्स के मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता का आयोजन 35 वर्ष से कम और अधिक उम्र के दो ग्रुपों में कराया गया। रविवार को 35 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में संजय वर्मा-जगदीश परिहार और संतोष जोशी-धरम सिंह कोरंगा की जोड़ी ने फाइनल में पहुंची। नॉकआउट आधार पर खेली गई प्रतियोगिता में संजय वर्मा और जगदीश परिहार की जोड़ी ने हरीश कपकोटी-विपिन जोशी की टीम को 21-7, 21-15, से और महिपाल सिंह-तरुण खेतवाल को 21-8, 21-12 से पराजित किया।
संतोष जोशी-धरम सिंह कोरंगा ने विजयपाल मेहरा-मुकुल भाकुनी को 21-5, 21-6 से और भरत रावल-प्रकाश जोशी को 21-4, 21-4 से हराकर फाइनल मुकाबले में प्रवेश किया। 35 वर्ष से कम आयु वर्ग में मुकेश जोशी-योगेश रावल ने शुभम प्रसाद-रोहित कुमार को 21-8, 21-6 से हराया।
विज्ञापन

हर्षवर्धन ऐठानी-भूपेंद्र खेतवाल ने संजय तिवारी-वीरेंद्र सिंह को 21-7, 21-10 और विनोद सिंह-रोहित नगरकोटी ने मुकेश जोशी-योगेश रावल को 21-15, 21-8 से पराजित किया। प्रतियोगिता नॉक आउट आधार पर खेली जा रही है।
प्रतियोगिता के निर्णायक कुंदन कालाकोटी, अनिल कार्की, किरन नेगी, गुंजन बाला, प्रमोद कुमार रहे। संचालन उप क्रीड़ाधिकारी जुबैद अहमद ने किया। जिला क्रीड़ाधिकारी विनोद सिंह वल्दिया ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें