फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया में वायरल हुआ भाजपा के झंडे जलाने का फोटो

Sat, 04 Feb 2017 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
जलाये गये भाजपा के झंडे - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
 बागेश्वर जिले के एक गांव में कुछ लोगों द्वारा भाजपा का झंडा और पोस्टर जलाने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया में झंडा जलाने का फोटो वायरल होने के बाद प्रशासन भी हरकत में आ गया। डीएम ने जांच के लिए नायब तहसीलदार और पटवारी को मौके पर भेज दिया है। 
विज्ञापन

शनिवार की शाम को सोशल मीडिया में कुछ फोटो वायरल हुए। इसमें कुछ लोग भाजपा का झंडा, पोस्टर जलाते नजर आ रहे थे। जबकि कुछ जले झंडे जमीन में फेंके गए थे। फोटो के नीचे बीजेपी के कार्यकर्ताओं की ओर से गुनाकोट गांव की घटना बताते हुए झंडा जलाने पर तीखी आलोचना की गई थी। वाट्सएप ग्रुपों में राजनैतिक दल का झंडा जलाने का फोटो वायरल होने की सूचना के बाद प्रशासन भी हरकत में आ गया। डीएम ने इस पर तुरंत संज्ञान लेते हुए नायब तहसीलदार और पटवारी को मौके पर जाकर स्थिति का पता लगाने के निर्देश दिए। इस मामले में डीएम मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से ही उनके पास भी झंडा जलाने की सूचना आई है। इस घटना की सत्यता का पता लगाया जा रहा है। डीएम ने कहा कि यदि वास्तविक घटना है तो इस मामले में दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें