फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार में उमड़ी भीड़से सामाजिक दूरी की उड़ीं धज्जियां

विज्ञापन
बागेश्वर बाजार में सोमवार को उमड़ी भीड़। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बाजारों में लोग सामाजिक दूरी की जमकर धज्जियां उड़ा रहे हैं। शासन और प्रशासन की अपील का असर होता भी नहीं दिख रहा है। सोमवार को भी बाजार में दोपहर तक जमकर भीड़ रही।
विज्ञापन

रविवार को कोविड कर्फ्यू के चलते बंद बाजार सोमवार को खुला तो लोगों की भीड़ उमड़ी। लोग शादी विवाह और अन्य जरूरी सामान की खरीदारी करने दूर-दराज से जिला मुख्यालय पहुंचे। बाजार और दुकानों में रौनक रही। एटीएम और बैंक भी लोगों से गुलजार रहे। ऐसे में सामाजिक दूरी का पालन नहीं हो पाया। कुछ लोग अब भी बिना मास्क इधर-उधर घूमते दिख रहे हैं। बाजार में उमड़ रही भीड़ चिंता का सबब बन रही है। पुलिस की सख्ती के बावजूद नियमों का सही से पालन नहीं हो रहा है जिससे आने वाले दिनों में संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें