बागेश्वर के कमेड़ीदेवी क्षेत्र से लिया गया बादलों से ढके हिमालय का दृश्य।
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। बागेश्वर में एक बार फिर मौसम ने करवट बदली है। मंगलवार को उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है। निचले इलाकों में हल्की बारिश के साथ ही बूंदाबांदी हुई। बर्फबारी और बूंदाबांदी से पूरा जिला कड़ाके की ठंड की चपेट में है।
सोमवार की रात से आसमान में हल्के बादल छा गए थे। मंगलवार सुबह आसमान बादलों से घिर गया। दोपहर बाद उच्च हिमालयी क्षेत्र के वाछम, तीख, खाती समेत पिंडर घाटी के तमाम इलाकों की ऊंची चोटियों में हल्की बर्फबारी हुई। ऊंची चोटियों में हुई बर्फबारी से सर्द हवाएं चल रही हैं।
दोपहर दो बजे बाद कपकोट के तमाम इलाकों में हल्की बारिश हुई। जिला मुख्यालय में बारिश के छींटे पड़े। मौसम में आई तब्दीली ने ठंड में इजाफा कर दिया है। बागेश्वर में हर रोज लग रहे कोहरे से सुबह के समय काफी ठंड पड़ रही है। ठंड से बचने के लिए लोग अंगीठी और हीटरों का सहारा ले रहे हैं।