फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: 10 सूत्री मांगों के लिए सीईओ कार्यालय पर धरना शुरू

Sun, 06 Sep 2026 12:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर के सीईओ कार्यालय पर धरने पर बैठे संघर्ष वाहिनी के कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले की बदहाल शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार की मांग के लिए संघर्ष वाहिनी ने बिगुल फूंक दिया है। संघर्ष वाहिनी के अध्यक्ष कवि जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सीईओ कार्यालय परिसर में 10 सूत्री मांगों पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

अध्यक्ष जोशी ने विभाग और प्रशासन पर सरकारी स्कूलों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि जिले के कई विद्यालयों की स्थिति दयनीय है। संघर्ष वाहिनी ने जर्जर स्कूल भवनों की मरम्मत, पेयजल-शौचालयों की सुविधा, शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने, गुणवत्तापूर्ण मिड-डे मील देने, प्राइवेट स्कूलों की मनमानी फीस रोकने, पर्याप्त फर्नीचर उपलब्ध कराने और स्कूलों के ऊपर से गुजर रही खतरनाक हाईटेंशन बिजली की लाइनों को तुरंत हटाने जैसी प्रमुख मांगे उठाईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें