पंचायत चुनाव के लिए बागेश्वर ब्लॉक सभागार में नामांकन पत्र जमा करवाने पहुंचे दावेदार।
- फोटो : BAGESHWAR
कपकोट/बागेश्वर। पंचायत चुनाव के लिए चार दिनों तक खूब नामांकन पत्र बिके। शुक्रवार से इसके लिए नामांकन पत्र भी जमा होने लगे हैं। नामांकन जमा करने से पहले दावेदारों ने कई मंदिरों में शीश नवाया। इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही लेकिन लोगों को ट्रैफिक जाम से भी जूझना पड़ा।
पंचायत चुनाव के लिए कपकोट ब्लॉक से 1022 नामांकन पत्र बिक चुके हैं। इनमें से ग्राम पंचायत सदस्य के लिए सात, ग्राम प्रधान के लिए 39, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 14 पर्चे जमा हुए। जिला पंचायत के लिए दो पर्चे दाखिल हुए। इनमें वाछम की पुष्पा और जेठाई सीट के प्रमोद कुमार शामिल हैं। डीडीओ केएन तिवारी ने बताया कि शुक्रवार को 34 पर्चे बिके। इधर बागेश्वर ब्लॉक में भी दिनभर भीड़ जुटी रही।