फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार

Mon, 16 Nov 2015 12:56 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
पिता और सौतेली मां पर अत्याचार का आरोप लगाते हुए एक युवती ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई। उसने जमीन जायदाद से आधा हिस्सा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन


तुपेड़ क्षेत्र से यहां कोतवाली पहुंची 21 वर्षीय युवती एसएसआई प्रतिमा भट्ट के सामने फफक पड़ी। युवती का कहना है कि उसके पिता पूर्व फौजी हैं। जब वह ढाई साल की थी, तभी उसकी मां की मृत्यु हो गई थी।

 कुछ समय बाद पिता ने दूसरी शादी कर ली। इसके बाद से ही पिता और सौतेली मां का अत्याचार शुरू हो गया। युवती के अनुसार, उसने अपनी नानी, ताई, बुआ आदि के साथ रहकर अलग-अलग स्थानों से इंटर तक की पढ़ाई की। इंटर के बाद वह अपनी एक सहेली के पास हल्द्वानी चली गई।
विज्ञापन


वहां से बीए द्वितीय वर्ष तक की पढ़ाई कर ली है, और रुद्रपुर में नौकरी करके अपना खर्च चला रही थी। पिछले दिनों पिता ने फोन करके घर बुला लिया, लेकिन कुछ दिनों बाद ही सौतेली मां और पिता उत्पीड़न करने लगे तो हल्द्वानी जाने की इच्छा जताई, लेकिन पिता ने किराए के लिए पैसे नहीं दिए।
विज्ञापन


पुलिस ने उसके पिता को कोतवाली बुलाया। युवती के पिता ने उत्पीड़ने के आरोपों को खारिज कर दिया। कहा वह बेटी का रिश्ता करना चाहते हैं। इसकी तैयारियां की जा रही हैं। एसएसआई प्रतिमा भट्ट ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें