फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने सीखे आपदा प्रबंधन के गुर

Mon, 16 Nov 2015 12:55 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, गरुड़ (बागेश्वर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
 विकासखंड के प्रधानाचार्यों और शिक्षकों ने विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत आपदा प्रबंधन के गुर सीखे। जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) आकाश सारस्वत ने प्रशिक्षणार्थियों से प्रशिक्षण के दौरान सीखे अनुभवों को कक्षा कक्ष तक पहुंचाने को कहा।
विज्ञापन


स्थानीय राजकीय इंटर कॉलेज में हुए विद्यालय सुरक्षा प्रबंधन प्रशिक्षण में विकासखंड के विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्यों ने प्रशिक्षण लिया। जिला रेडक्रॉस के अध्यक्ष नंदन सिंह अल्मिया ने विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत विद्यालयों को उपचार किट और बच्चों को प्रशिक्षण देेने को कहा।

 विद्यालय सुरक्षा समिति के जिला समन्वयक उमेश जोशी ने संचालन किया। वहां बीईओ घनानंद कांडपाल, ब्लॉक समन्वयक उमेश जोशी, बीआर आर्या, एमसी जोशी, यूएस रावत, वीरेंद्र, राजेंद्र रावत, पातीराम पंत, विजय गढ़िया, योगेश मैनाली, देवी दत्त जोशी, जयवीर सिंह रावत, दया रावत आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें