डीएम विनीत कुमार ने स्वास्थ्य विभाग और नोडल अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने होम आइसालेशन में रह रहे लोगों की कड़ी निगरानी करने को कहा। इस दौरान संक्रमित आने वाले को 10 दिन का होम आइसालेशन और सात दिन का होम क्वारंटीन अनिवार्य रूप से कराने के निर्देश दिए।
जिला कार्यालय सभागार में हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम ने जिले में आने वालों को उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और गूगल सीट के माध्यम से उनका डाटा तैयार के निर्देश दिए। होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों को एचआई किट देने और डॉक्टर से कराए गए स्वास्थ्य परीक्षण की तिथि का भी भली भांति अंकन करने को कहा। नोडल अधिकारी को होम आइसोलेशन वाले से लगातार मोबाइल पर संपर्क कर उसका स्वास्थ्य जांचने के भी निर्देश दिए।
उन्होंने कोविड केयर सेंटर और कोविड अस्पताल में ऑक्सीजन की उपलब्धता और अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के भी निर्देश दिए। बैठक में एडीएम हेमंत कुमार वर्मा, प्रभारी सीडीओ केएन तिवारी, सीएमओ डॉ. बीडी जोशी, डिप्टी सीएमओ डॉ. वीके सक्सेना सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। (संवाद)