फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला निर्माण में योगदान देने वालों को सम्मानित वरिष्ठ नागरिक जनकल्याण न्यास करेगा सम्मानित

विज्ञापन
बागेश्वर में पत्रकारों से मुखातिब वरिष्ठ नागरिक। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। 15 सितंबर को बागेश्वर जिला 25वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। जिले की रजत जयंती से एक दिन पूर्व 14 सितंबर को वरिष्ठ नागरिक जनकल्याण न्यास का वार्षिक अधिवेशन होगा। अधिवेशन में जिले के निर्माण में अहम योगदान देने वाले आंदोलनकारियों, राजनेताओं, समाजसेवियों और सामाजिक संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को नगर के एक होटल में वरिष्ठ नागरिक जन कल्याण न्यास के पदाधिकारियों ने पत्रकारों से बातचीत में वार्षिक अधिवेशन की रूपरेखा रखी। न्यास के जिलाध्यक्ष रणजीत सिंह बोरा ने बताया कि इस वर्ष का अधिवेशन कई मायनों में खास रहेगा। इस वर्ष कुली बेगार प्रथा के अंत की सौवीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। अधिवेशन के एक दिन बाद ही जिले की रजत जयंती मनाई जानी है।
अधिवेशन में जिला निर्माण और कुली बेगार प्रथा को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। न्यास जिले के निर्माण में तन, मन, धन से समर्पित होकर कार्य करने वालों को सम्मानित करेगा। कुली बेगार प्रथा और उसके अंत को लेकर विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में नशामुक्ति, जिले की प्रमुख समस्याएं, विकास कार्य आदि पर भी चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन

प्रमुख समस्याओं का ज्ञापन विधायक के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा। कार्यक्रम में जिले के विकास के लिए कार्य कर रहे लोगों को भी सम्मानित किया जाएगा। न्यास के विधि सलाहकार गोविंद सिंह भंडारी, महामंत्री बाला दत्त तिवारी, वरिष्ठ सहायक दलीप खेतवाल आदि रहे।
गांधीवादी विचारक राधा बहन करेंगी शिरकत
बागेश्वर। वरिष्ठ नागरिक जनकल्याण न्यास के वार्षिक अधिवेशन में गांधीवादी विचारक राधा बहन भी शिरकत करेंगी। कुली बेगार प्रथा के अंत के सौ साल को देखते हुए न्यास ने उन्हें विशेष रूप से आमंत्रित किया है। न्यास के पदाधिकारियों ने कहा कि बढ़ती उम्र और स्वास्थ्य समस्याओं के बावजूद उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हामी भरी है। कार्यक्रम में वह गांधीवादी विचारधारा को लेकर अपने विचार रखेंगी।
अधिवेशन के आमंत्रित अतिथि
बागेश्वर। वार्षिक अधिवेशन के मुख्य अतिथि विधायक चंदन राम दास होंगे। जिपं अध्यक्ष बसंती देव, विधायक बलवंत सिंह भौर्याल, डीएम विनीत कुमार, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, नगरपालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष अल्मोड़ा प्रकाश जोशी, डॉ. सुमेर चंद्र रवि, सेवानिवृत्त कर्नल रवि पांडेय, अल्मोड़ा कॉलेज के इतिहास विभागाध्यक्ष बीडीएस नेगी, सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. वसुधा पंत को कार्यक्रम में बतौर अतिथि आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें