फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपने चढ़े परवान, स्वरोजगार का रास्ता हुआ आसान

विज्ञापन
बागेश्वर में स्वरोजगार लोन के आवेदकों का साक्षात्कार लेती टास्क फोर्स। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत लोन बांटने के लिए मंगलवार को जिला टास्क फोर्स कमेटी ऋण वितरण की बैठक उद्योग विभाग के सभागार में हुई। इसमें डीएम रंजना राजगुरु ने सभी आवेदकों का साक्षात्कार लिया। इसमें उद्योग स्थापित करने के लिए खादी ग्रामोद्योग बोर्ड से 37 आवेदन मिलेे। इनके सापेक्ष 32 आवेदकों के लिए 137.90 लाख का लोन स्वीकृत हुआ।
विज्ञापन

इसी प्रकार खादी ग्रामोद्योग आयोग में कुल सात आवेदन मिले, इनमें से छह लोगों को 28.50 लाख का लोन मंजूर हुआ। जिला उद्योग केंद्र में कुल 60 आवेदन पत्र मिले। इनके सापेक्ष 41 लोगों को 218.20 लाख रुपये का लोन मिला। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत कुल 104 आवेदन पत्र मिले। इनमें से 79 आवेदकों को 384.60 लाख रुपये का लोन मंजूर किया गया। यह उद्योग होटल, ढाबा, सिलाई-कढ़ाई, आटाचक्की, मोबाइल रिपेयरिंग दुकान, फर्नीचर, स्टील फेब्रिकेशन, टेंट हाउस, ब्यूटी पार्लर संबंधी थे।
आवेदकों से लोन राशि का सदुपयोग कर समय पर कर्ज चुकाने को कहा गया। साक्षात्कार में प्रभारी सीडीओ केएन तिवारी, महाप्रबंधक उद्योग बीसी चौधरी, मुख्य प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक हिमांशु प्रकाश, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी केएस कर्म्याल, लीड बैंक अधिकारी मनोहर पांगती, सदस्य जिला पंचायत चंदन सिंह रावत, जगदीश प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें