फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम पहुंचे भनार गांव

Sat, 14 Nov 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, कपकोट (बागेश्वर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हरीश रावत के 23 नवंबर को कर्मी और भनार गांव के संभावित आगमन को देेखते प्रशासन सक्रिय हो गया है। सीएम का कर्मी महोत्सव के शुभारंभ और भनार ग्राम पंचायत के श्री श्री 1008 बंज्यैण मंदिर में लगने वाले क्षेत्र के सुप्रसिद्ध त्रयोदशी मेले के शुभारंभ पर आने का कार्यक्रम प्रस्तावित है।
विज्ञापन


उनके कार्यक्रम को देखते हुए एसडीएम केएस टोलिया ने भनार गांव का भ्रमण किया। उन्होंने समाल गांव में बनने वाले अस्थायी हैलीपैड, मंदिर परिसर, आयोजनस्थल का मौका मुआयना किया। समझा जा रहा है कि सीएम मंदिर में शुरुआत पर निकलने वाली महाआरती में शिरकत करेंगे। इसके बाद वह मेले का विधिवत शुभारंभ करेंगे।

वह कुछ देर सांस्कृतिक कार्यक्रमों, पारंपरिक चांचरी गायन का भी लुत्फ उठाएंगे। एसडीएम ने लोनिवि से खड़लेख भनार की दशा तुरंत ठीक करने, ऊर्जा निगम को मंदिर परिसर में बिजली, पेयजल संस्थान को पीने के पानी की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। यहां कांग्रेस प्रदेश संगठन महासचिव प्रवीण कोरंगा, सामाजिक कार्यकर्ता महिपाल कोरंगा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें