फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारस्वत को मिलेगा राष्ट्रीय नवाचारी पुरस्कार

Sat, 14 Nov 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक आकाश सारस्वत को सराहनीय कार्यों के लिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय (एमएचआरडी) ने नवाचारी शिक्षा के राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना है। उन्हेें 10 दिसंबर को दिल्ली में सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


एमएचआरडी की ओर से इस आशय की सूचना सारस्वत को ईमेल के माध्यम से भेजी गई है। इस संदेश में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा है कि नवाचारी शिक्षा के क्षेत्र में मौलिक कार्यों के लिए यह पुरस्कार दिया जा रहा है। सारस्वत पहले गरुड़ और फिर कपकोट के खंड शिक्षा अधिकारी रहे।

 दो माह पूर्व उन्हें जिला शिक्षा शिक्षा अधिकारी बेसिक के पद पर पदोन्नति मिली। बागेश्वर जिले में अपने कार्यकाल में उन्होंने सरकारी स्कूलों में हिंदी के साथ ही अंग्रेजी, संस्कृत, कुमाऊंनी माध्यम से प्रार्थना शुरू करवाई।
विज्ञापन


विधायकों के सहयोग से किताबें खरीदवाकर सरकारी स्कूलों में हिंदी के साथ अंग्रेजी माध्यम की भी पढ़ाई शुरू करवाई। उनके द्वारा स्कूलों में बाल सुझाव पेटिका लगवाई गई।

दीवार पत्रिका की गतिविधियों को बढ़ावा देकर इसी प्रकार के सकारात्मक कार्यों के माध्यम से उन्होंने सरकारी शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने का प्रयास किया। इस प्रक्रिया में बच्चों के सक्रिय सहयोग से शिक्षा की गुणवत्ता भी सुधरी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें