फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: खड़ी गाड़ी से टकराई स्कूटी, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। क्षेत्र के टीट बाजार में बुधवार देर शाम हुए एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। घटना उस समय हुई जब एक स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी गाड़ी से जा टकराई।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार स्कूटी संख्या यूके 02 बी 3634 सवार युवक टीट बाजार से गुजर रहे थे कि तभी अचानक स्कूटी अनियंत्रित होकर वहां खड़ी एक गाड़ी से टकरा गई। दुर्घटना में 32 वर्षीय तेजू बूढ़ा मूल निवासी नेपाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। स्कूटी सवार प्रमोद सिंह परिहार पुत्र प्रकाश सिंह परिहार, निवासी बूंगा गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने आनन-फानन घायल को बैजनाथ अस्पताल पहुंचाया जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉ. हिमांशु प्रकाश ने बताया कि घायल का उपचार किया जा रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही पीएमजीएसवाई अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने तत्काल बैजनाथ अस्पताल पहुंचकर घायल प्रमोद परिहार का हाल-चाल जाना और चिकित्सकों को बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ अजय लाल साह ने कहा कि पुलिस टीम मौके पर है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें