फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बिजली की जर्जर लाइन, झूलते तार बढ़ा रहे खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। तहसील क्षेत्र के कटरमल से नौटा को जोड़ने वाली बिजली लाइन पुरानी और जर्जर हो चुकी है। कई स्थानों पर तार झूल रहे हैं। कुछ पोल भी खस्ताहाल हो चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि विभाग ने लंबे समय से बिजली लाइन की मरम्मत या नवीनीकरण नहीं किया है। कई जगहों पर तार झूलते हुए जमीन के काफी करीब तक आ गए हैं।
विज्ञापन

खेत और रास्तों के आसपास झूल रहे तार खतरा बने हैं। कुछ जगहों पर तेज हवाओं के कारण पोल झुकने से भी तार नीचे लटक रहे हैं। कई जगहों पर टूटे तारों को कामचलाऊ तरीके से कसा गया है। बताया कि लोग और मवेशी रोज इन्हीं रास्तों से गुजरते हैं, जिससे उन्हें करंट लगने की आशंका बनी रहती है। ग्रामीण नीरज कांडपाल, भुवन कांडपाल, महेश कांडपाल, गणेश जोशी, हरीश जोशी, दीपक जोशी आदि ने विभाग से जल्द लाइन की मरम्मत कराने की मांग की है। यूपीसीएल के जेई राजेंद्र बोरा ने कह कि मामले का संज्ञान लिया जा रहा है। स्थलीय निरीक्षण कर जल्द समस्या का समाधान किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें